Kerala Tour: केरल को पर्यटकों का स्वर्ग यूं हीं नहीं कहा जाता, खूबसूरत बीच और हनीमून डेस्टिस्टिनेशन के लिए परफेक्ट प्लेस !

kerala tour

केरला इंडिया के साउथ सीजन में बसा हुआ एक ऐसा स्टेट है जिसे गॉड्स ऑन कंट्री (भगवान का अपना देश) के नाम से भी जाना जाता है । पुराने इतिहास के हिसाब से ऐसा बताया गया है विष्णु जी के अवतार श्री परशुराम जी ने अपनी कुल्हाड़ी से केरल की उत्पत्ति की थी। भगवान के अपने देश में खूबसूरत समुद्र तट, हरी भरी पहाड़ियां, और कई सारे झील और खूबसूरत नहरे से सजा केरल घूमने की शौकीन लोगों के लिए परफेक्ट पर्यटन स्थल है। आज हम केरल की कुछ बहुत ही मनमोहक दर्शनीय स्थलों के बारे में जानेंगे।


मुन्नार (Kerala Tour / Kerala Tourist Places)
मुन्नार की खूबसूरती के कारण इसे नया नाम दिया है, “हेवनस इन साउथ इंडिय”, अर्थात दक्षिण भारत का स्वर्ग। मुन्नार कोच्चि से 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां भी घूमने के कई सारे विकल्प मिल जाते है। जिसमें से पहला है फोटो पॉइंट। यह पहाड़ के ऊपर बसा खूबसूरत चाय बागान है, यहां रुककर टी गार्डन के बैकग्राउंड में फोटो ले सकते हैं। यहां प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी होते हैं जो आपके खूबसूरत यादों को कमरे में कैद कर लेते हैं। यहां से आगे प्रकृति के खूबसूरत नजारों को निहारत हुए मट्टूपट्टी डैम पहुंच जाएं। जहां पर डैम में बोटिंग के साथ साथ जेट स्की का विकल्प भी मिल जाता है। इसके बाद कुछ ही दूरी पर कुंडला डैम के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं। कुंडला डैम से 10 km दूर top station नामक बहुत हीं आकर्षक जगह पर पहुंचते हैं। यह कई पहाड़ियों के बीच सबसे ऊंचा पॉइंट है जहां से आप अन्य पहाड़ियों के ऊपर खड़े होते हैं और दूर-दूर तक प्रकृति की हरियाली का आनंद लेते हैं।
इसके अलवे मुन्नार मे स्थित एराविकुलम नेशनल पार्क में जाना ना भूले। यहां के नजारे आपके टूर के एक्सपीरियंस में चार-चांद लगा देंगे। इसके आगे एक और खूबसूरत झरना रिप्पल वॉटरफॉल है आपके मन को मोहने के इंतजार कर रहा है। पहाड़ के ऊपर से गिरता हुआ प्राकृतिक झरना आपको खुश कर देगा। रीपर वॉटरफॉल के पास ही जिपलाइन का विकल्प भी मिलता है जिसमें आप पहाड़ की घाटियों में चिड़ियों की तरह उड़ते हुए अपने आप को महसूस करेंगे ऊपर से इस घाटी का भी अत्यंत मनोरम होता है। यह आपके अब तक के टूर का वन ऑफ द बेस्ट लाइफ टाइम एक्सपीरियंस होगा।


एलेप्पी (Kerala Tour / Kerala Tourist Places)
एलेप्पी पूर्व के वेनिस के रूप में विख्यात है। एलेप्पी केरल की सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां की पहचान खूबसूरत समुद्र तट, पूरे शहर में फैला हुआ बैकवॉटर्स, नौका दौड़, समुद्री भोजन है । इसी वजह से यह पर्यटकों का केंद्र बना रहता है। यहां के खुबसूरत बैकवॉटर को एक्सप्लोर करने के लिए देश और विदेशों से सैलानियों का जमावड़ा रहता है। बैक वॉटर्स की बत हो तो सबसे पहले दिमाग में एक ख्याल आता है वह है हाउसबोट। लड़कियों से बने हुए छोटे बड़े हाउसबोट बड़े ही खूबसूरत ढंग से सजाए जाते हैं। अगर आप पूरे परिवार के साथ छुट्टी पर जा रहे है तो आपके परिवार की संख्या के हिसाब से एक बेडरूम के छोटे हाउसबोट से लेकर कर चार बेडरूम वाले बड़े हाउसबोट आसानी से मिल जाते हैं। जिनका एक दिन का किराया 7000 से लेकर ₹20000 तक होता है। यह स्थान परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने और छुट्टियां बिताने के लिए उत्तम स्थान माना जाता है।


कोच्चि (Kerala Tour / Kerala Tourist Places)
कोच्चि को अरब सागर की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर 14 वीं सदी से हीं मसाले की व्यापार का केंद्र रहा है। समुद्र तट से नजदीक होने के कारण यह अपने समुद्री भोजन के लिए विशेष रूप सेजाना जाता है। यह जगह सी फूड के दीवानों के लिए जन्नत मानी जाती है। कोच्चि शहर से लगे समुद्र तट दुनिया के खूबसूरत समुद्र तटों में से एक माने जाते हैं, इसीलिए यह देसी तथा विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अक्टूबर से लेकर मार्च तक कोच्चि को घूमने के लिए सबसे आदर्श समय माना जाता है। कोच्चि शहर में खूबसूरत समुद्र तटों में से एक मरीन ड्राइव बहुत ही प्रसिद्ध है। मलयाटूर पेरुनल फेस्टिवल कोच्चि का सबसे प्रमुख त्योहारहै। जो कि हर साल मार्च से अप्रैल के बीच में मनाया जाता है। यहां घूमने के लिए हिल पैलेस म्यूजियम, सांताक्रुज बेसिलिका फोर्ट, फोर्ट कोच्चि, फोल्कलोर थिएटर एंड म्यूजियम, बोलगट्टी पैलेस एंड द्वीप रिजॉर्ट, चेराई बीच आदि बहुत प्रसिद्ध है।


कोवलम बीच – (Kerala Tour / Kerala Tourist Places)
कोवलम बीच केरल के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां का शांत बीच यहां आए हुए पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन करता है। साथ ही यहां पर एक प्रसिद्ध लाइट हाउस है जहां दूर दूर तक फैले समुद्र के चारों ओर का नजारा ले सकते हैं। साथ ही यहां पर हवा बीच भी है जो कपल्स के बीच काफी प्रसिद्ध है।


वागामोन- खूबसूरत हनीमून डेस्टिस्टिनेशन (Kerala Tour / Kerala Tourist Places)

थे स्विट्जरलैंड ऑफ़ इंडिया के नाम से जाना जाता है। यह ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के साथ हरी भरी वीडियो के लिए बहुत ही प्रसिद्धहै। इस पहाड़ी के बीच में खूबसूरत रिजॉर्ट बने हुए हैं जो बिल्कुल जंगल के अंदर बने हुए हैं। भारत जैसे देश जहां सभी जगह भीड़भाड़ होता है वैसे में अगर आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना है तो वागमोंन परफेक्ट जगह है। यह नए कपल्स के हनीमून के लिए सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। यहां दूर-दूर तक पहले प्राकृतिक नाजारों के बीच कई सारे छोटे बड़े झरने मिल जाते हैं।


अष्टमुडी (Kerala Tour / Kerala Tourist Places)
केरल के पर्यटन में अष्टमुडी एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत दर्शन होते हैं। यहां पानी के किनारे लाइन से रिजॉर्ट और होम स्टे मिल जाते हैं । अगर आप नेचर लवर है तो अष्ट मंडी की यात्रा जरूर करें अगर आप अपने परिवार के साथ यहां जाना चाहते हैं तो यह आपके पूरे जीवन काल में घूम जाने वाले प्रमुख स्थलों में से एक है। यहां चारों ओर खूबसूरत गार्डन ऊंचे ऊंचे पेड़ मिल जाते हैं। नेचर लवर के लिए यह सचमुच में स्वर्ग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *