अमेरिका का एक ऐसा शहर लॉस एंजेलिस मैं भीषण आग लगी हुई है। जहां हॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार का घर भी है वह पूरा का पूरा शहर आग की लपटों से खंडहर बन चुका है। बताया जाता है कि यह आग पहले सिर्फ 10 एकड़ में लगी थी जिसे बुझाने के लिए तेजी से दमकल की गाड़ियों ने आज पर काबू करना चाहा। परंतु हवा के तेज झोंके से यह आग फैलते ही चली गई। आग हॉलीवुड हिल्स को पर करते हुए, देखते ही देखते 30 हजार एकड़ में फैल चुकी थी। सिर्फ एक दिन पहले दुनिया की सबसे पॉश इलाकों में से एक माना जाता था, आज आज की लपटों के भीषण तांडव से नष्ट हो रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक 2000 से ज्यादा इमारतें जलकर राख हो चुकी हैं। लॉस एंजेलिस शहर को बचाने और आज के प्रभाव को कम करने के लिए लगभग 1400 से ज्यादा फायरफाइटर को तैनात किया गया है।
आग से अब तक 57 अरब डॉलर का नुकसान
यहां हॉलीवुड की तमाम बड़ी से बड़ी फिल्म की शूटिंग होती है। लॉस एंजेलिस को सपनों का शहर भी कहा जाता था। परंतु आज इसका अस्तित्व खत्म होने के कगार पर है। यहां दुनिया भर के बेहतरीन सुपरस्टार के रिजॉर्ट, विला और घर है। हॉलीवुड की तमाम हस्तियों जो वहां आकर तांडव को महसूस कर रही थी, उन्हें बस कुछ ही मिनट में अपना घर छोड़कर भागना पड़ा। भारत की फिल्म स्टार नोरा फतेही और प्रियंका चोपड़ा भी लॉस एंजेलिस में ही मौजूद थी वहां से उन्हें सुरक्षित जगह पर भागना पड़ा। बताया जाता है कि लॉस एंजेलिस शहर में आज से कई लोगों की दर्दनाक मौत भी हो गई है। सरकार की ओर से 13000 घरों को आदेश दिया गया है कि वह प्रभावित इलाके को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाए।
प्रभावित इलाकों में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित की गई।
लास्ट 24 घंटे लॉस एंजेलिस इलाके में काम से कम 70 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।इसके अतिरिक्त 200,000 लोगों को निकालने की चेतावनी दी गई है। बताया जाता है कि हवा के तेज झोंके की गति इतनी तेज है की आग पर काबू करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि इन इलाकों में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित किया गया है। अमेरिका की सरकार वाशिंगटन से मदद की कोशिश में लगी हुई है। फिलहाल यहां की स्थिति काफी गंभीर है । लोगों में अफरा तफरी मची हुई है, लोगों में बेहद दहशत है। लोग अपनी आंखों के सामने अपने सपनों के महल को जलते हुए देख रहे हैं। लॉस एंजेलिस के आसमानों में काफी दूर तक धुएं का प्रभाव है। आग की स्थिति वर्तमान समय में अनियंत्रित बताई जा रही है। भीषण अग्निकांड की वजह से वर्तमान समय में पांच लोगों के मौत की खबर भी आ रही है। लॉस एंजेलिस में प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य जारी है साथ ही लोगों के ठहरने के लिए आपात शेल्टर बनाए जा रहे हैं ताकि बेघर हुए लोगों को आश्रय दिया जा सके।