“अमेरिका के सत्ता में कुलीन वर्ग का प्रभाव” जो बाइडेन के विदाई भाषण में कुछ गंभीर संकेत!


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के विदाई भाषण में देश को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण विषय पर देश को आगाह किया है। जो बिडेन का कहना था कि देश के कुछ प्रमुख दौलतमंद अमेरिका के लोकतंत्र और सत्ता में गहरा प्रभाव डालते हैं। जो अमेरिका के लोगों के मूल अधिकारों, स्वतंत्रता और अवसरों को खतरे में डालता है। अमेरिका के कुछ दौलतमंद लोगों का सत्ता में हस्तक्षेप को जो बाइडेन ने बेहद गंभीर बताया है।


राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडेन की आखिरी भाषण से दुनिया स्तब्ध है। जो बिडेन का दावा है की मुट्ठी भर दौलतमंद लोग के हाथों में शक्ति का केंद्रीकरण देश के लिए उचित नहीं है। बाइडेन के अनुसार यह देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती है। इससे अमेरिका की जरूरतमंद लोगों तक उनकी बुनियादी अधिकार नहीं पहुंच पाते। अमेरिका को इनकुलीन वर्ग के चंगुल से छुड़ाना बेहद आवश्यक है। अमेरिकी लोकतंत्र को यह तय करना होगा कि अमेरिकी जनता को निष्पक्ष मौके मिले।
राष्ट्रपति जो बिडेन ने टेक उद्योगपतियों से किया आगाह


वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में एक उद्योगपतियों को भी एक बड़ा खतरा बताते हुए प्रेस की आजादी पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। दरअसल उनका यह कहना था कि आज अमेरिका में प्रेस पर भारी दबाव है। कुछ उद्योगपति प्रेस का इस्तेमाल गलत सूचना फैलाने के लिए करते हैं। वह इस तरह की सूचनाओं का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं। आने वाली भविष्य में प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो, इसके लिए भी गंभीर कदम उठाने होंगे।


चुकी अमेरिका आज जिस स्थिति में दृढ़ता से खड़ा है वह किसी एक व्यक्ति या किसी एक वर्ग की देन नहीं है। ग्रेट अमेरिका को बनाने में अलग-अलग वर्गों का समावेश है। जो बाइडेन ने अपने 50 दशकों तक की राजनीतिक सफर के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अमेरिका किसी एक व्यक्ति के विचारों की उपज नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर के अलग-अलग पृष्ठभूमियों से आए लोगों ने कड़ी मेहनत से बनाया है।


जो बाइडेन ने अमेरिका के लोगों को धन्यवाद भी कहा जिनके आशीर्वाद के दम पर आज वह अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं। राष्ट्रपति के अंतिम संबोधन करते हुए डोनाल्ड ट्रंप बेहद भावुक भी नजर आए।

जो बाइडेन अपनी आखिरी भाषण में इजराइल और गाजा के बीच चल रहे युद्ध विराम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय खुद को दिया। उनका कहना था कि उन्होंने इजराइल और गाजा के बीच शांति स्थापित की है यह जो बिडेन प्रशासन के लगातार 8 महीने तक बातचीत का ही परिणाम है। जो बाइडेन जाते-जाते अमेरिका के बेहतर भविष्य के लिए कुलीन वर्गों के दुष्प्रभाव, AI के गंभीर खतरों, प्रेस की आजादी जैसी गंभीर समस्याओं की तरफ इशारा करते हुए अमेरिका की लोकतंत्र को बचाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *