अपनी पहली वर्षगांठ पर सोने और चांदी के कपड़े पहनेंगे रामलाल। आइए जाने आज का पूरा कार्यक्रम, क्या है विशेष तैयारी ?

प्रभु श्री राम की अयोध्या एक बार फिर चमक दमक रही है प्राण प्रतिष्ठा की पहली सालगिरह पर अयोध्या फिर से सज धज कर तैयार है। पिछले 22 जनवरी को पूर्ण द्वादशी के दिन रामलाल अपने भव्य मंदिर में विराजित हुए थे। लेकिन इस बार पूर्व द्वादशी आज यानी 11 जनवरी को है। इसलिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हिंदू कैलेंडर के मुताबिक राम लाल का प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने का फैसला लिया है। आज से लेकर आने वाले तीन दिन तक अयोध्या में बड़े उत्सव की तैयारी है। आज के दिन पहले पूर्ण द्वादशी के मौके पर राम लाल की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।


सोने और चांदी के तारों से वस्त्र की कढ़ाई वाले कपड़े पहनेंगे रामलला
प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलाल की आरती की थी। पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलाल की आरती करेंगे। आज रामलाल को पीतांबर वस्त्र पहनाया जाएगा। जिनकी बुलाई और कढ़ाई सोने और चांदी के तारों से की गई है। समारोह का शुभारंभ रामलाल की अभिषेक से किया जाएगा। सुबह 10:00 से रामलाल के पूजन और अभिषेक शुरू होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस विधि विधान से अभिषेक किया गया था, उसी तर्ज पर आज भी रामलाल का अभिषेक और पूजन होना है।


50 क्विंटल फूलों से सजा है भव्य राम मंदिर।
आज दोपहर 12:20 पर रामलाल की आरती होगी। इसके लिए राम मंदिर को लगभग 50 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। आज सीएम योगी सुबह 11:00 बजे 2000 साधु संतों और अन्य अतिथियों के साथ मंदिर परिसर के आयोजन में शामिल होंगे। राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह के लेकर अवधपुरी में उत्सव का माहौल है। अयोध्या में आज राम लला के श्री विग्रह की पहली प्राण प्रतिष्ठा की मौके पर जो कार्यक्रम इस प्रकार से होंगे।


प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह पर कार्यक्रम
पहला कार्यक्रम यज्ञ मंडप में अग्निहोत्र और श्री राम मंत्र का जाप सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक किया जाएगा।
जबकि दूसरा कार्यक्रम मंदिर भूतल में राम सेवा दोपहर 3:बजे से 5 बजे तक और बधाई गान शाम 6: बजे से 9:00 तक किया जाएगा।
वहीं तीसरा कार्यक्रम यात्री सुविधा केंद्र केपास मंदिर के प्रथम तल अंगद तिल में संगीत में मानस पाठ होगा, श्री राम कथा मानस प्रवचन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम 2:00 बजे से 3:30 और शाम को 3:30 से 5:00 बजे तक होगा।


दोपहर 12:20 पर होगी महा आरती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:00 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे। रामलाल की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में करीब 110 VIP गेस्ट शामिल हो सकते हैं। सीएम योगी रामलाल की महा आरती भी करेंगे। अयोध्या में प्रशासन की पूरी तैयारी हो चुकी है। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है यहां तक की ड्रोन कैमरे से भी पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी। अंगद तिल जहां पर रामचरितमानस का भाव पाठ किया जाएगा वहां लगभग 5000 लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है। आज दोपहर 12:20 पर रामलाल की महा आरती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *