जापान में पकड़ी गई 275 किलो की टूना, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान !

आज एक ऐसी ही घटना घटी जिसमें मछली की कीमत ने दुनिया को हैरान ही कर दिया। दरअसल हुआ यूं कि, जापान में जापानी सुशी रेस्तरां के मालिक ने टोक्यो की मछली बाजार से एक विशाल टूना मछली को लगभग 11 करोड रुपए से ज्यादा में खरीद लिया। यह अब तक की बेची गई दूसरी सबसे महंगी मछली है। जिसकी कीमत 1.3 मिलियन डॉलर लगाई गई है। जापान की उत्तरी तट से पकड़ी गई इस विशालकाय मछली को जब मछली के शौकीनों ने देखा तो हैरत भरी नजरों से देखते रह गए।

टोक्यो के तोयोसु बाजार में 275 किलोग्राम वजन वाली पैसिफिक ब्लूफिन टूना बेची गई। यह सुशी के इतिहास में बिकने वाली सबसे महंगी टूना मछलियों में से एक है। रविवार की सुबह टोक्यो में हुई नीलामी में एक ब्लूफिन टूना 1.3 मिलियन डॉलर (11 करोड़ 14 लाख) में बिकी, जिससे यह सुशी के इतिहास में बिकने वाली सबसे महंगी टूना में से एक बन गई। शनिवार, 4 जनवरी को एक ब्लूफिन टूना 207 मिलियन येन में बिकी, जो अबतक बेचीं गयी दूसरी सबसे ऊंची बोली थी।जापान की क्योदो न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, 608 पाउंड की यह मछली, जिसका वज़न एक सामान्य नर ग्रिज़ली भालू के बराबर है, शनिवार की सुबह उत्तरी जापान के आओमोरी प्रान्त में ओमा के तट से पकड़ी गई।

टूना मछली खारे पानी की मछली है जो बड़े-बड़े महासागरों में पाई जाती है। इस मछली को जापान में बड़े चाव से खाया जाता है। यह एक हाई क्वालिटी प्रोटीन वाली मछली है जिसमें बहुत ही कम फैट होता है। सफेद मांस वाली अधिकांश मछलियों के विपरीत टूना मछली की मांसपेसियों का रंग गुलाबी से लेकर गहरा लाल होता है। यह मछली काफी पौस्टिक होती है क्योंकि इसमें पोटेशियम सेलेनियम, विटामिन बी कांप्लेक्स और ओमेगा 3 भी होता है। जो कि शरीर के लिए विशेष कर जरूरी होता है। टूना मछली स्वास्थ्य के लिए कई तरह से आवश्यक है। यह अवसाद के लक्षणों को खत्म करती है । हृदय की रक्षा करती है, दिमाग को बढ़ाती है और जोड़ों के दर्द को काम करती है।

टूना मछली खाने के क्या-क्या लाभ होते हैं ?

कैंसर से बचाए – टूना मछली में विटामिन ए और सेलेनियम पाया जाता है जो कि पेट के कैंसर से बचाता है, ओमेगा 3 ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाता है

आंखों की रक्षा – ज्यादा देर मोबाइल और कंप्यूटर के सामने बैठे रहने से आंखें ड्राई हो जाते हैं तो इसको रोकने के लिए टुना फिश काफी लाभकारी होती है।

वजन घटाएं -अगर आपको वेट कंट्रोल करना हो तो टूना मछली का सेवन करना शुरू कर दें क्योंकि इसमें कुल मिलाकर 110 कैलोरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *