गोवा एक ऐसा राज्य है जिसका नाम सुनते ही याद आता है दूर-दूर तक फैला समुद्री किनारा, और आधुनिक जीवन शैली। लेकिन गोवा सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। इस राज्य में कई ऐसे बेहतरीन रिजॉर्ट्स हैं, जहां लोग शांति की तलाश में भी आते हैं। यहां से खूबसूरत इलाके पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यहां की सेवाएं इतनी उम्दा है की, देसी तो क्या विदेशी पर्यटकों को भी किसी तरह की तकलीफ नहीं होती है। दोस्तों आज के इस वीडियो में हम आपको गोवा में घूमने के कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे ।
पालोलेम बीच (Goa Tourist Places)
यदि आप भीड़भाड़ से दूर शांति और सुकून वाला माहौल चाहते हैं, तो आपको गोवा के इस बीच पर जरूर आना चाहिए। यह बीच दक्षिण गोवा में स्थित है। जहां कतारों में लगे लंबे ताड़ के पेड़ और लकड़ी की झोपड़ियां बीच की सुंदरता को बरकरार रखने में अपना पूरा सहयोग करती है। यह बीच अपनी शांत और सुकून देने वाले लहरों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस बीच पर सुबह उठते ही कायकिंग का मजा ले सकते हैं। कायक एक विशेष प्रकार की छोटी नाव होती है, जिसमे एक या दो लोग बैठ सकते हैं। इसका किराया लगभग ₹200 से 300 में मिल जाती है। इस बीच की विशेषता है कि यहां से आपको पहाड़ों के सुंदर-सुंदर नजारों के साथ-साथ समुद्र की लहरें अटखेलिया करती हुई प्रतीत होती है। नेचर लवर लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग है।
मंकी आईलैंड (Goa Tourist Places)
यह आईलैंड पलोलेम बीच के ठीक सामने स्थित, चारों ओर से छोटे-छोटे पहाड़ों और पेड़ पौधों से घिरा हरा भरा परन्तु बहुत ही सुंदर आइलैंड है। यहां पर आप पालम बीच से पैदल ही जा सकते हैं। यह आईलैंड लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में चारों ओर समुद्र से घीरा हुआ है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो इस आईलैंड पर जा सकते हैं और यकीन मानिए यहां से समुद्र का नीला पानी आपका मन मोह लगा। पानी के बीच छोटे-बड़े पत्थरों पर बैठकर आप अकेलेपन में समुद्र की लहरों को आते जाते देख पाएंगे।
बागा बिच (Goa Tourist Places)
बागा बीच गोवा की सबसे प्रसिद्ध बीच में से एक है। यह बीच उत्तरी गोवा में स्थित है। यह सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाकों में से एक है। यहां आपको भारतीय पर्यटक के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी बड़े पैमाने पर दिख जाते हैं। यहां गोवा के पारंपरिक समान का बाजार दिख जायेगा,यहां से आप अपनी आवश्यकता अनुसार चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। यहां पर पर्यटकों के बैठने और लेटने के लिए बीच के किनारे ढेर सारे बेंच और बेड लगे होते हैं। यहां पर धूप में बैठकर दूर-दूर तक फैले नीले समुद्र का मजा ले सकते हैं। यहां पर समुद्र में होने वाले कई सारे वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं।
पर्यटकों के बीच खास कर बागा बीच की नाइटलाइफ बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। यहां रात होते हैं पर्यटकों को आकर्षित करते हुए कई सारे क्लब मिल जाएंगे। साथ ही साथ बीच साइड एरिया में खूबसूरत लाइटिंग, तेज आवाज में बजते गाने और कैंडल लाइट डिनर जैसे अट्रैक्शंस पर्यटकों की दिन को स्पेशल बना देते हैं। रात के समय रंगबिरंगे लाइट्स के बीच पार्टी करते हुए अपने लाइफ के बेहतरीन पलों को इंजॉय कर सकते हैं।
दुग्धसागर वॉटरफॉल (Goa Tourist Places)
यह वॉटरफॉल गोवा के मांडवी नदी पर स्थित है। यह भारत का चौथा सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। जैसा कि इसका नाम दुग्धसागर वॉटरफॉल है तो यह ऊंची पहाड़ियों कई धाराओं में बटकर नीचे गिरता है और इसका पानी बिल्कुल सफेद दूध की तरह दिखाई देता है। यह गोवा के प्रमुख टूरिस्ट स्थलों में से एक है। अगर आप एडवेंचरस लवर है तो यहां पर हाइकिंग और ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर आने का सबसे बढ़िया समय जून से सितंबर के बीच होता है। पर्यटकों को यहां नहाने का भी ऑप्शन मिलता है परंतु लाइफ जैकेट पहनकर हीं।
अगुआड़ा किला (Goa Tourist Places)
इस किले का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा 17वीं साड़ी में किया गया था। यह गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह पुरानी समय में समुद्र के किनारे मीठे पानी का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। यहां पर आने और जाने वाले जहाज रुक कर अपने जहाज में पीने के पानी को स्टोर करते थे। दरअसल यह समुद्र के एकदम किनारे पर स्थित है तो यह पुर्तगालियों के लिए रणनीतिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण जगह था। इसकी बनावट और आसपास की सुंदरता पर्यटकों का मनमोहन लेती है। यहां पर साल भर में कभी भी आया जा सकता है। यह आज भी प्राकृतिक सुंदरता से घीरा हुआ मनमोहन पर्यटन स्थल है।
सैटरडे नाइट मार्केट (Goa Tourist Places)
अगर आप गोवा का प्लान बना चुके हैं तो उत्तरी गोवा की और पूरा नमक जगह पर स्थित यह बाजार भारतीय और यूरोपीय लोगों में काफी प्रसिद्ध है। यहां पर गोवा के पारंपरिक रूप से बने हुए सामानों की बहुतायत मिलती है। आप यहां मनचाहे रूप से खरीदारी कर सकतेहैं। आपके यहां तड़पते फड़कते कपड़ों से लेकर जूते हस्तशिल्पी सजावटी लैंप आदि आसानी से मिल जाते हैं।
टीटो नाइट क्लब (Goa Tourist Places)
यह उत्तरी गोवा में स्थित पर्यटकों में बहुत ही प्रसिद्ध क्लब है जो अपनी नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। इस पूरे क्षेत्र में पूरे रात भर चहल कदमी बनी रहती है। यहां पर आप खरीदारी कर सकते हैं, ड्रिंक खरीद सकते हैं और पूरी रात क्लबिंग कर सकते हैं। इसके अंदर जाने के लिए कुछ एंट्री फी लगता है। इसके अंदर जाकर आप डांस कर सकते हैं या कहीं चुपचाप बैठकर वहां हो रही एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। यह जगह पार्टी पसंद लोगो के लिए जन्नत की तरह है।