Site icon webbharatnews.com

Kutch Rann Utsav 2024-25: गुजरात के कच्छ का रण उत्सव, मन मोह लेती है दूर-दूर तक बिछी रेत की सफेद चादर !

कभी बच्चन जी ने कहा था की कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। जी हां, आज बात होगी गुजरात के एक ऐसे समृद्धिशाली एवं जीवंत उत्सव की, जिसका जिक्र अपने कभी न कभी जरुर सुना होगा। यह उत्सव गुजरात के सबसे बड़ा उत्सव है जिसे नवंबर से लेकर फरवरी तक कच्छ में हर साल मनाया जाता है। इस उत्सव को गुजरात की समृद्ध संस्कृति और प्रकृति की अद्भुत सुंदरता का उत्सव कहा जाता है। यह भारत की राजधानी अहमदाबाद से 403 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

कब आएं कच्छ? (Kutch Rann Utsav 2024-25)

कच्छ आने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से फरवरी तक है। इस तीन महीनों में गुजरात सरकार के द्वारा रण महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध है। उस समय पर्यटकों के लिए तरह-तरह की सुविधाएं मिलती है जिसका भरपूर आनंद लिया जा सकता है। आईए जानते हैं क्या है कच्छ के मुख्य आकर्षण ?

रेगिस्तान के बीच बसा खूबसूरत टेंट सिटी (Kutch Rann Utsav 2024-25)

गुजरात सरकार की तरफ से पर्यटकों के रहने एवं मनोरंजन के लिए खूबसूरत टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है जिसकी प्रति व्यक्ति कीमत लगभग ₹5000 से 13000 तक होती है, इसमें भोजन की सुविधा भी मिल जाती है। इस टेंट सिटी के अंदर गुजरात के पारंपरिक संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यहां जगह-जगह पर्यटकों को रंग बिरंगी कलाकृतियां, खूबसूरत पेंटिंग्स इत्यादि सभी जगह देखने को मिलता है। यहां यात्रियों की सुविधा के अनुसार लग्जरी टेंट से लेकर साधारण पर व्यवस्थित टेंट आसानी से मिल जाते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसी टेंट सिटी के अंदर आपको हर तरह के दुकान देखने को मिल जाते हैं जहां अपनी पसंद की चीज खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर टेंट सिटी एक अलग ही दुनिया है , जहां शहरों की भीड़ भाड़ से दूर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

दूर-दूर तक बिछी रेत की सफेद परत (Kutch Rann Utsav 2024-25)

रेत की सफेद परत कच्छ का मुख्य आकर्षण केंद्र है। यहां पर ऊंट और घोड़ा गाड़ी के द्वारा दूर-दूर तक बिछी रेत की सफेद चादर पर्यटकों के मन को मोह लेती है। खास कर पुर्णिमा की रात में सफेद रेत चांदी की तरह चमकते हैं, यह एक बहुत ही अविस्मरणीय छड़ होता है। जब पर्यटक ईश्वर की इस खूबसूरत नजारे को कैद कर हमेशा अपनी यादों में बसा कर रखते हैं। पर्यटकों को दिखाई देने वाली सफेद रेत बनने की कहानी भी बड़ी अजीब है। दरअसल मॉनसून के समय इस पूरे इलाके में समुद्री जल आ जाता है , मॉनसून के बाद जब यहां से पानी उतरता है, तो अपने पीछे नमक के सफेद रेत को छोड़ जाता है और इसी से बनता है, दूर-दूर तक फैला विशाल नमक का रेगिस्तान। जो पर्यटकों का मुख्य अकर्षण स्थल में से एक है।

गुजराती डांस और पारंपरिक गीत (Kutch Rann Utsav 2024-25)

कच्छ के रण में आए पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण गुजरात का पारंपरिक नृत्य और गीत है इसे समय-समय पर पर्यटकों के लिए आयोजीत किया जाता है। नृत्य करने वाले लोगों की चटख वेशभूषा अत्यंत ही मनोरम होते हैं, जो बहुत ही खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुति करते हैं।यहां आने वाले पर्यटक गुजरात की पारंपरिक थाप पर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं। गुजरात की पारंपरिक गीत भी पर्यटकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होते है। यह गुजरात की एक ऐसी जीवंत विरासत है जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

रण में कर सकते हैं ढेर सारी एक्टिविटीज। (Kutch Rann Utsav 2024-25)

रण महोत्सव के मुख्य आकर्षण में यहां पर कराई जाने वाली अलग-अलग प्रकार की एक्टिविटीज है।रण महोत्सव में मुख्य रूप से ऊंट की सफारी बहुत ही प्रसिद्ध है। साथ ही साथ एटीवी बाइक की सवारी मन को रोमांचित कर देते हैं। अगर आप कुछ ज्यादा एडवेंचर के शौकीन हैं तो आप पैरामोटरिंग करते हुए और हवा में उड़ते उड़ते चारों ओर बिछे हुए सफेद चादर का आनंद आसमान से भी ले सकते हैं। साथ ही साथ माधवी समुद्र तट पर सूर्यास्त का नजारा बड़ा ही अद्भुत होता है। यहां पर स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ हस्तशिल्प और लोक नृत्य मन को मोह लेते हैं।

अगर आप भी नए साल में किसी नई जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो पहुंच जाइए गुजरात के कच्छ महोत्सव में। यह महोत्सव आपके मेहमान नवाजी की प्रतीक्षा कर रहा है। अगर आपके मित्र कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो उनके डेस्टिनेशन लिस्ट में यह खूबसूरत जगह भी होनी चाहिए। आप इस इनफॉर्मेटिव पोस्ट को अपने मित्र तक जरूर पहुंचाएं। आप सभी को आने वाले क्रिसमस पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Exit mobile version