पाकिस्तान के कई युटयुबर्स हुए गायब, मिली हुक्मरानों और सेना के खिलाफ बोलने की सजा!

+3

पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि पाकिस्तान के कई युटयुबर्स गायब हो चुके हैं। पाकिस्तान के ये युटयुबर्स, भारत की तारीफ करती नजर आते थे या भारत के पक्ष में रिपोर्टिंग करते थे वह अब गायब हो चुके हैं। उन्हें में से दो प्रमुख युटयुबर्स सना अमजद और शोएब चौधरी भी हैं। युटयुबर्स के गायब होने की कयास इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि पिछले 15 दिनों से उनके यूट्यूब अकाउंट पर किसी भी प्रकार के वीडियो पोस्ट नहीं हुई हैं। भारत में यह दोनों युटयुबर्स काफी प्रसिद्ध थे। भारत के लोगों ने इन्हें एक प्रकार से स्टार बना दिया था। यह दोनों युटयुबर्स अपने वीडियो में भारत की तारीफ जमकर तारीफ करते थे, और पाकिस्तानी हुक्मरानों की पोल खोलते हुए नजर आते थे। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के हुक्मरानों के खिलाफ और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बोलने की सजा दी गई हो।

कौन है शोएब चौधरी और सना अमजद-
यह दो नाम भारत में काफी प्रसिद्ध है। इन दोनों की वीडियो को भारत मैं काफी पसंद किया जाता है। और इन्हीं दोनों युटयुबर्स को लेकर यह चर्चा तेज है की दोनों युटयुबर्स को या तो गायब कर दिया गया है, या इन्हें फांसी दी जा चुकी है हालांकि ऐसा सिर्फ कयास लगाया जा रहा है। यानी की सना अहमद और शोएब चौधरी दोनों को शायद मार दिया गया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन यह आशंका जताई जा रही है कि पिछले दो सप्ताह से ज्यादा समय हो गए हैं और उन्होंने कोई पोस्ट नहीं डाला है।

यूट्यूबर्स बने आंखों की किरकिरी बने
अब सवाल है कि ऐसा क्या वजह है, ये दोनो यूट्यूबर्स पाकिस्तान की फौज या वहां की हुक्मरानो की आंखों की किरकिरी बने हुए थे। इसका जवाब यह है कि यह दोनों युटयुबर्स पाकिस्तान के लोगों के बीच से रिपोर्ट तैयार करते थे, और अपने-अपने यूट्यूब चैनल पर लोड करते थे। उनके रिपोर्ट्स में भारत की जमकर तारीफ हुआ करती थी। वहीं पाकिस्तान सरकार को यह नसीहत दी जाती थी कि वह भारतीय नेताओं से कुछ सीखें। किस तरह भारत के प्रधानमंत्री अपने देश के लोगों के लिए काम करते हैं। पाकिस्तान के लोग भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते थे वही उल्टे पाकिस्तान सरकार पर वहां के लोगों का गुस्सा देखा जा सकता था।


शोएब चौधरी और सना अमजद का यह फार्मूला हिट था। इनके द्वारा डाली गई वीडियो भारत और पाकिस्तान की जनता बड़े चाव से दिखती थी। परंतु पाकिस्तान की सरकार अपने आलोचना को झेल नहीं सकी। और पाकिस्तान से यह खबर निकलकर आ रही है की इन दोनों युटयुबर्स को या तो कहीं गायब कर दिया गया है, या इन्हें फांसी दे दी गई है।


दोनों रिपोर्टर एस के वीडियो में क्या होता था?

भारत की तारीफ– दोनों युटयुबर्स के वीडियो में भारत की छवि को सकारात्मक रूप से दिखाया जाता था। भारत में बढ़ते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर, भारत की रेलवे, भारत के लोगों को मिलने वाली सुविधाएं, यहां तक की भारत की यातायात के संसाधनों को भी दिखाया जाता था और उसे पर पाकिस्तानी लोगों की प्रतिक्रिया भी ली जाती थी।

पाकिस्तान को सीखने की नसीहत– इन दोनों युटयुबर्स के कई वीडियो में भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों पर तुलना की जाती थी। पाकिस्तानी आवाम इस पर प्रतिक्रिया तो देती ही थे , साथ ही साथ अपने हुक्मरानों के लिए यह नसीहत भी देते थे कि, वह भारत से क्या-क्या सीख सकते हैं?

भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ – पाकिस्तान के दोनों युटयुबर्स भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते थे। प्रधानमंत्री के अपने देश के प्रति किए गए कार्य और उनके विजन को पाकिस्तानी जनता के सामने रखते थे। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पाकिस्तान में भी एक बेहतर नेता के रूप में दिखाई जाने लगी। यह भी एक प्रमुख कारण है जिसकी वजह से आज यह दोनों युटयुबर्स बहुत बड़ी परेशानी में जा चुके हैं।

पाक पीएम नवाज शरीफ की आलोचना और पाक सेना की पोल खोल –
शोएब चौधरी और सना अमजद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नीतियों की आलोचना अक्सर अपनी वीडियो में करते ही रहते थे साथ ही जिस तरह से पाकिस्तान की सेना अपनी नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर काम नहीं करती इसका भी पोल खोलते थे।

इन दोनों युटयुबर्स के वीडियो पाकिस्तान के लिए एक प्रकार से नकारात्मक छवि पेश कर रहे थे

शायद इसीलिए इन दोनों युटयुबर्स को पाकिस्तानी हुक्मरानों ने गायब कर दिया। मजे की बात तो यह भी है कि इन पर किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक जानकारी ना तो पाकिस्तान सेना से और ना ही वहां के हुक्मरानों की ओर से दी जा रही है। इससे इन दोनों युटयुबर्स के गायब होने और कहानी-कहानी दोनों को फांसी देने की अटकलें काफी जोर पकड़ रही हैं।

आगे आने वाले समय में इन दोनों युटयुबर्स के हवाले से क्या खबर आते हैं इस पर नजर रखनी होगी। इन तरह के कयासों और अफवाहों के बीच webbharatnews की टीम दोनों युटयुबर्स के सलामती की दुआ करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *